फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस के नदी में गिरने से पांच लोगों की मौत, 23 अब भी लापता

Fri, 09 Aug 2019 01:28 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नेपाल के त्रिशूली नदी में बस गिर गई
  • बस हादसे में पांच लोगं की मौत हो गई
  • वहीं, 23 लोग अब भी लापता है
  • राहत-बचाव का कार्य जारी है
विज्ञापन
नदी में गिरी बस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के त्रिशूली नदी में बस के गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। वहीं 23 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया। लापता लोगों का खोज अभियान जारी है। 

विज्ञापन

 


पुलिस ने बताया कि बस सारलाही जिले से काठमांडू जा रही थी। तभी बस त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। वहीं इस बस दुर्घटना में 23 लोग अब भी लापता है। 

घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस, सैन्य पुलिस बल, सेना के जवान और रेड क्रास सोसायटी मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया। 

साथ ही पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी कि बस में 50 से अधिक लोग यात्रा कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा नदी में लापता लोगों का खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें