फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल चुनाव: बहुमत का आंकड़ा कौन करेगा पार, अनिश्चितता बरकरार, बहुमत से दूर रहे दल गठबंधन साधने में जुटे

Wed, 30 Nov 2022 06:17 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, काठमांडो।

सार

20 नवंबर को हुए आम व प्रांतीय चुनावों के अधिकतर परिणाम आ चुके हैं, कुछ सीटों के परिणाम बाकी हैं। पांच पार्टियों के मौजूदा सत्ताधारी गठबंधन का नेतृत्व करने वाली नेपाली कांग्रेस फिर सरकार बनाने के दावे कर रही है।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा> - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के आम चुनाव में किसी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलता देख सभी प्रमुख दल नई सरकार के लिए गठबंधन साधने में जुटे हैं। कम से कम 6 बड़े नेताओं की निगाहें प्रधानमंत्री पद पर गड़ी हैं और साथ-साथ सियासी बातचीत व मुलाकातें हो रही हैं। 138 सीटों का बहुमत का आंकड़ा कौन पार करेगा, यह अनिश्चितता बनी हुई है।

विज्ञापन


20 नवंबर को हुए आम व प्रांतीय चुनावों के अधिकतर परिणाम आ चुके हैं, कुछ सीटों के परिणाम बाकी हैं। पांच पार्टियों के मौजूदा सत्ताधारी गठबंधन का नेतृत्व करने वाली नेपाली कांग्रेस फिर सरकार बनाने के दावे कर रही है। लेकिन तीन जिलों में चुनावी गड़बड़ी और धांधली के आरोप के बाद फिर से चुनाव हो सकते हैं। वोटों की धांधली के भी आरोप लगे हैं। यही वजह है कि स्पष्ट परिणाम आने में समय लग सकता है। सभी प्रमुख दल अपने गठबंधन को मजबूत बताने और 138 के आंकड़े के पार पहुंचता दिखाने में जुटे हैं।

पीएम से मिले नेता : पीएम शेर बहादुर देउबा ने गठबंधन के सहयोगियों माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल व यूनीफाइड सोशलिस्ट के प्रमुख माधव कुमार नेपाल से अलग-अलग मुलाकात की। उनका गठबंधन 138 का आंकड़ा नहीं पा सका, तो अन्य विकल्पों पर बात हुई। उन्हें नागरिक उन्मुक्ति पार्टी व कुछ निर्दलीयों का समर्थन मिल सकता है। 

  • नेपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडल से सोमवार को ही माधव कुमार नेपाल ने बातचीत की। पौडल ने प्रधानमंत्री बनने के लिए नेपाल से खुलकर समर्थन मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस पार्टी की कितनी सीटें
कांग्रेस : 53 जीते, तीन पर आगे
सीपीएन-यूएमएल : 42 जीते, 1 पर आगे
सीपीएन (माओवादी सेंटर) : 17 जीते
सीपीएन (यूनीफाइड सोशलिस्ट) : 10 जीते

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें