फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, दोलखा जिले में महसूस किए गए झटके

Wed, 13 May 2020 06:52 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, दोलखा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल में मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 53 मिनट पर 5.3 एमएल तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भू विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि यह भूकंप दोलखा जिले के जुगु के आसपास के क्षेत्र में आया था।

विज्ञापन

 


तीन दिन पहले दिल्ली में महसूस किए गए थे झटके
बता दें तीन दिन पहले भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रविवार दोपहर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। एक महीने के अंदर आज तीसरी बार दिल्ली में भूकंप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। भूकंप के केंद्र की गहराई केवल 2.9 किलोमीटर मापी गई है।

इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को लगातार दो दिन दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका 12 अप्रैल को 3.5 तीव्रता की गति से आया था और दूसरा झटका पांच किलोमीटर की गहराई में 2.7 तीव्रता के साथ आया था। पिछली बार भूकंप का केंद्र दिल्ली था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें