नेपाल के मानसलू पर्वत में हुए भारी हिमस्खलन में तीन पर्वतारोहियों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हालांकि सात लोगों को बचा लिया गया। वहीं लापता अमेरिकी पर्वतारोही हिलारी नेल्सन अब मृत पाई गई हैं। शिविर IV के ठीक नीचे के मार्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से ये घटना हुई। सेवन समिट ट्रेक्स, सटोरी एडवेंचर, इमेजिन नेपाल ट्रेक्स, एलीट एक्सपीडिशन और 8K एक्सपेडिशन के शेरपा पर्वतारोही इसमें घायल हुए थे ।