फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ने दी चीनी कंपनी वीचैट-पे को मंजूरी, इलेक्ट्रानिक पेमेंट से नेपाल में बढ़ सकते हैं चीनी पर्यटक

Tue, 11 Feb 2020 11:07 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, काठमांडू
विज्ञापन
WeChat - फोटो : Twitter
विज्ञापन

नेपाल में चीनी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और चीन के साथ और नजदीकी हासिल करने के लिए अब इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सेवा उपलब्ध कराने वाली कई चीनी कंपनियों को हरी झंडी दे दी है। हाल ही में नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने चीन की कंपनी वीचैट पे को मंजूरी देकर चीनी पर्यटकों के लिए पेमेंट की राह आसान कर दी है। इसके अलावा एक और चीनी कंपनी अली पे को भी एनआरबी से लाइसेंस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन

 
एनआरबी के कार्यकारी निदेशक रेवती नेपाल ने कहा कि कुछ तकनीकी वजहों से वीचैट पे को कामकाज शुरू करने में थोड़ी देर हो रही है। उन्होंने अली पे के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि इस कंपनी को भी कुछ तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करते ही मंजूरी दे दी जाएगी।
 
गौरतलब है कि चीन की ये दोनों कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के क्षेत्र में काफी बड़ी मानी जाती हैं और चीन से आने वाले ज्यादातर पर्यटक इनका इस्तेमाल करते हैं। अभी तक कुछ होटलों में गैरकानूनी तरीके से चीनी पर्यटकों से इन दोनों कंपनियों के जरिए पेमेंट लिया जाता था, लेकिन अब मंजूरी मिल जाने के बाद चीन से आने वाले पर्यटकों को आसानी हो जाएगी। जाहिर है इससे नेपाल में चीनी पर्यटकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें