नेपाल में ‘बुद्धा ब्वॉय’ के नाम से पहचाने जाने वाले बौद्ध आध्यात्मिक गुरु राम बहादुर बामजान के पांच शिष्य गायब हैं, जिनमें एक महिला भी है। नेपाल पुलिस ने इन्हें ढूंढने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है। इनके परिवारों ने विवादास्पद गुरु के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। आरोप है कि पांचों शिष्य उनके आश्रम से गायब हुए हैं।
बता दें कि राम बहादुर 2005 में तब चर्चा में आए थे जब उनके कुछ भक्तों ने दावा किया था कि वह कई महीनों से बिना भोजन व पानी के ध्यान में बैठे हैं। इसके बाद राम बहादुर को भगवान बुद्ध का दूसरा अवतार बताया जाने लगा। लेकिन बाद में राम बहादुर के कुछ भक्तों व उनके रिश्तेदारों ने उनके खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए।