फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में छाया सेलिब्रिटी सील: सड़कों पर बेखौफ घूमता है 1 टन का शरारती मेहमान, सोशल मीडिया पर लाखों फैंस

Mon, 13 Jul 2026 06:32 AM IST
अमन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क

सार

ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में 1,000 किलोग्राम वजनी दक्षिणी एलिफेंट सील ‘नील’ एक बार फिर शहर पहुंच गया। सड़क, पार्किंग और रिहायशी इलाकों में उसकी मौजूदगी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है, जबकि वन्यजीव अधिकारियों के लिए उसकी सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
एलिफेंट सील नील - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य में इन दिनों किसी फिल्मी सितारे या क्रिकेट खिलाड़ी की नहीं, बल्कि एक विशाल समुद्री जीव की सबसे ज्यादा चर्चा है। करीब 2,200 पाउंड (लगभग 1,000 किलोग्राम) वजनी दक्षिणी एलिफेंट सील नील एक बार फिर समुद्र से लौटकर शहर पहुंचा और अपनी शरारतों से लोगों के साथ-साथ प्रशासन की भी परीक्षा ले गया। सड़क पर आराम से घूमना, पार्किंग में खड़ी कारों को धक्का देना, ट्रैफिक बैरियर और साइनबोर्ड से खेलना तथा लोगों के घरों तक पहुंच जाना उसकी पहचान बन चुका है।
विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार नील ने अब तक किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है, लेकिन उसका विशाल आकार और इंसानी बस्तियों में बेखौफ घूमने की आदत वन्यजीव अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हाल ही में उसके शहर पहुंचते ही हजारों लोग उसे देखने और उसके साथ तस्वीरें लेने पहुंच गए, जिसके बाद प्रशासन को विशेष निगरानी की व्यवस्था करनी पड़ी। नील का व्यवहार किसी शरारती बच्चे जैसा है। कभी वह पार्किंग में खड़ी वैन को अपने भारी शरीर से हिलाने लगता है, तो कभी ट्रैफिक कोन और लोहे के बैरियर को दबाकर चपटा कर देता है।

ये भी पढ़ें: खास उपहारों में दिखी सांस्कृतिक झलक: PM मोदी ने लक्सन को दी हॉकी स्टिक, अल्बनीज-सुबियांतो को दिया क्या तोहफा?
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तो और तीन गुना बड़ा होगा नील: वैज्ञानिकों के अनुसार नील अभी पूरी तरह वयस्क नहीं हुआ है। दक्षिणी एलिफेंट सील दुनिया की सबसे बड़ी सील प्रजाति है और वयस्क नर का वजन 8,000 पाउंड (करीब 3,600 किलोग्राम) तथा लंबाई 5 मीटर तक हो सकती है। यानी आने वाले वर्षों में नील अपने वर्तमान आकार से लगभग तीन गुना बड़ा हो सकता है। ऐसे में तस्मानिया के तटीय शहरों के सामने चुनौती होगी कि इस सेलिब्रिटी सील और इंसानों के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व कैसे सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें