फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ट्वीट के कारण नीरा टंडन को करना पड़ रहा विरोध का सामना

Tue, 08 Dec 2020 03:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
नीरा टंडन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Neera Tanden
विज्ञापन

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित जो बाइडन द्वारा प्रबंधन एवं बजट कार्यालय (ओएमबी) के निदेशक पद पर नामित भारतीय मूल की नीरा टंडन को रिपब्लिकन पार्टी और वामपंथ की ओर झुकाव रखने वाले कुछ डेमोक्रेटिक नेताओं के खिलाफ आक्रामक एंव विवादित ट्वीट के कारण विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने टंडन को नामित किए जाने का सार्वजनिक रूप से विरोध किया है। इस बीच, कुछ सुधारवादी डेमोक्रेट का मानना है कि टंडन का नामांकन इस बात की परीक्षा होगा कि वामपंथी बाइडन के इस चयन को चुनौती देंगे या नहीं।


दरअसल, राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन की निकट सहयोगी रहीं टंडन ने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री के डेेमोक्रेटिक आलोचकों के खिलाफ आक्रामक टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन


वामपंथी सीनेटर बर्नी सैंडर्स के लिए भाषण लिखने का काम कर चुके डेविड सिरोटा ने कहा कि यदि टंडन (वामपंथियों की) चुनौती के बिना ओएमबी के लिए चुन ली जाती हैं, तो इसका अर्थ यह होगा, कि सुधारवादी बाइडन को चुनौती ही नहीं देना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें