फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में कांपी धरती, 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

Sun, 17 Aug 2025 12:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पालू

सार

इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी ने कहा कि ज्यादातर घायलों को क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में रविवार सुबह 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप समुद्र के अंदर आया। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबरें आईं। भूकंप बाद 29 लोग घायल बताए गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप मध्य सुलावेसी प्रांत के पोसो जिले से 15 किलोमीटर उत्तर में आया। इसके बाद कम से कम 15 झटके और महसूस किए गए। 

विज्ञापन


सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई
इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी ने कहा कि ज्यादातर घायलों को क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने रविवार को बताया कि ज्यादातर घायल रविवार सुबह एक चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल होने आए थे।

प्रभाव का पता लगाने का काम जारी
मुहरी ने कहा, 'चर्च को हुए संरचनात्मक नुकसान को दिखाने वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। पोसो आपदा न्यूनीकरण एजेंसी भूकंप के प्रारंभिक प्रभाव का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तेजी से आकलन कर रही है।'
विज्ञापन


तेज भूकंप का पुराना इतिहास
2022 में पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 602 लोग मारे गए थे। यह इंडोनेशिया में 2018 में सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी के बाद सबसे घातक भूकंप था, जिसमें 4,300 से ज्यादा लोग मारे गए थे। 2004 में हिंद महासागर में आए एक बेहद शक्तिशाली भूकंप ने सुनामी पैदा की थी, जिसमें एक दर्जन देशों में 2,30,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें