फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey: तुर्किये में भूकंप के झटके, घबराए लोगों ने खिड़कियों-बालकनी से लगाई छलांग; एक की मौत, दर्जनों घायल

Tue, 03 Jun 2025 08:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा

सार

तुर्किये में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप देर रात दो बजे के बाद आया। इस दौरान कई दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। ये लोग भूकंप के बाद डर गए और जान पर संकट देखकर को खुद को बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनी से कूद गए।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, भूमध्यसागरीय तटीय शहर मारमारिस में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। घबराहट में घरों से भागने की कोशिश करते समय कम से कम एक दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि एक किशोर की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई। आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र भूमध्य सागर में था। यह देर रात 02:17 बजे आया। 

विज्ञापन


ग्रीक द्वीप रोड्स सहित पड़ोसी क्षेत्रों में भी भूकंप महसूस किया गया
तुर्किये के टेलीविजन चैनलों पर दिखाए गए विजुअल से पता चलता है कि ग्रीक द्वीप रोड्स सहित पड़ोसी क्षेत्रों में भी भूकंप महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गहरी नींद में सो रहे लोग भी जाग गए।

किसी भी गंभीर नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं
मारमारिस के गवर्नर इदरीस अकबीयिक ने बताया कि घबराहट में खिड़कियों या बालकनियों से कूदने के बाद कई लोग घायल हो गए। उनकी चोटों के लिए इलाज किया जा रहा है, लेकिन किसी भी गंभीर नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन


70 से ज्यादा लोग घायल, इमारतों को नुकसान नहीं
तुकिये के आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने 'एक्स' पर कहा कि एक 14 वर्षीय लड़की को अस्पताल ले जाया गया और वहां उसकी मौत हो गई। वह काफी डर गई थी और सदमे में चली गई थी। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसे कोई अन्य समस्या थी या नहीं? घबराहट में खिड़कियों या बालकनियों से कूदने के बाद लगभग 70 अन्य लोगों का इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि इमारतों को नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

अक्सर भूकंप आते रहते हैं
तुकिये प्रमुख फॉल्ट लाइनों के शीर्ष पर स्थित है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। 2023 में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने तुर्किये में 53,000 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। 11 दक्षिणी और दक्षिणपूर्वी प्रांतों में हजारों इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्सों में 6,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें