फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 संकट: विश्व में करीब 13 प्रतिशत संग्रहालय शायद कभी न खुल पाएं, संयुक्त राष्ट्र ने चेताया

Wed, 20 May 2020 05:48 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी ने कोरोना संकट को देखते हुए आगाह किया है कि हो सकता है विश्व में 13 प्रतिशत संग्रहालय कभी दोबारा ना खुलें। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण विश्वभर में करीब 90 प्रतिशत संग्रहालय अभी बंद हैं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (सोमवार को) पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) और अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद (आईसीओएम) द्वारा जारी किए दो अध्ययनों में कहा गया है कि कोविड-19 का संग्रहालयों पर काफी असर पड़ा है, करीब 90 प्रतिशत या 85 हजार से अधिक संस्थान लंबे समय से बंद हैं।

वहीं अफ्रीका और छोटे द्वीपों पर स्थित विकासशील देशों (एसआईडीएस) में केवल पांच प्रतिशत ही दर्शकों को ऑनलाइन सामग्री मुहैया करा सकते हैं। एजेंसी ने एक बयान में कहा, ‘विश्वभर में करीब 13 प्रतिशत संग्रहालय शायद कभी दोबारा नहीं खुलेंगे।’
विज्ञापन


दोनों अध्ययन संग्रहालय और संग्रहालय संस्थानों पर कोविड-19 के प्रभाव का आकलन करने के लिए किए गए। इसमें कई देशों के लोगों और संग्रहालय पेशेवरों को भी शामिल किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें