फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ की हत्या की साजिश, धीमा जहर दे रही है इमरान सरकार- अल्ताफ हुसैन

Thu, 07 Nov 2019 12:37 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Altaf Hussain - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुत्ताहिद कौमी मूवमेंट के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने पाकिस्तान की इमरान सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि नवाज शरीफ को पोलोनियम दिया जा रहा है, जो कि एक धीमा जहर है। मालूम हो कि यह वही जहर है जिसे फीलिस्तीन के राष्ट्रपति यासिर अराफात को दिया गया था, जिसकी वजह से 2004 में उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

 

अल्ताफ हुसैन फिलहाल लंदन में निर्वासित जीवन जी रहे हैं। नवाज शरीफ के लगातार गिर रहे प्लेटलेट्स के बारे में हुसैन ने दो नवंबर को अपने पहले ट्वीट में कहा था कि पोलोनियम की वजह से उनके प्लेटलेट्स में लगातार गिरावट आ रही है। 

यह एक धीमे जहर के रूप में काम करता है। इसकी जांच केवल विशेष प्रयोगशाला में ही हो सकती है, जहां रेडियो एक्टिव पदार्थों की जांच होती है। इसकी जांच अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशाला में करानी चाहिए।

विज्ञापन

मंगलवार को हुसैन ने अपने ट्वीटर हैंडल से 'पोलोनियम- एक तरह का विशुद्ध जहर' पर एक रिसर्च आर्टिकल पोस्ट किया।

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिये विदेश जाने की सलाह दी थी। शरीफ का प्लेटलेट्स काउंट गिरकर 2000 रह गया था, शरीफ 22 अक्टूबर से सर्विसेज हॉस्पिटल में भर्ती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें