मुत्ताहिद कौमी मूवमेंट के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने पाकिस्तान की इमरान सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि नवाज शरीफ को पोलोनियम दिया जा रहा है, जो कि एक धीमा जहर है। मालूम हो कि यह वही जहर है जिसे फीलिस्तीन के राष्ट्रपति यासिर अराफात को दिया गया था, जिसकी वजह से 2004 में उनकी मौत हो गई थी।
अल्ताफ हुसैन फिलहाल लंदन में निर्वासित जीवन जी रहे हैं। नवाज शरीफ के लगातार गिर रहे प्लेटलेट्स के बारे में हुसैन ने दो नवंबर को अपने पहले ट्वीट में कहा था कि पोलोनियम की वजह से उनके प्लेटलेट्स में लगातार गिरावट आ रही है।
यह एक धीमे जहर के रूप में काम करता है। इसकी जांच केवल विशेष प्रयोगशाला में ही हो सकती है, जहां रेडियो एक्टिव पदार्थों की जांच होती है। इसकी जांच अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशाला में करानी चाहिए।