फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Tue, 22 Jan 2019 06:39 PM IST
अमित मंडल भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
Nawaz Sharif
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हृदय संबंधी दिक्कतों की वजह से मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शरीफ (69) को उच्च सुरक्षा वाले कोट लखपत जेल से लाहौर के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी (पीआईसी) ले जाया गया। 

विज्ञापन


सफेद सलवार कमीज और नीले रंग का वेस्टकोट पहने शरीफ ने अस्पताल पहुंचने पर मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। चिकित्सकों ने टीआरओपी-आई, इकोकार्डियोग्राफी और स्ट्रेस थैलियम स्कैन जैसी जांच की।

शरीफ की बेटी मरयम नवाज ने कहा, मेरे पिता की तबियत ठीक नहीं है। मैं पीआईसी जाना चाहती थी लेकिन सुरक्षा कारणों से मेरे पिता ने मुझे रोक दिया। 

उन्होंने कहा, संबंधित अधिकारियों ने विशेष मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट हमें मुहैया नहीं कराई है। जेल अधिकारियों से आग्रह करने के बाद हमने पंजाब के गृह विभाग को रिपोर्ट देने के लिए लिखा है लेकिन अभी तक हमें कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें