फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई: सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद II से नवाजे गए भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी

Thu, 12 Sep 2019 01:30 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अबू धाबी
विज्ञापन
ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित होते नवदीप सिंह सूरी - फोटो : Indian in UAE Twitter
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी को सम्मानित किया है। यूएई के विदेश और अंतरराष्ट्रीय मामलों के मंत्री एचएच शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने सोमवार को सूरी को यह सम्मान प्रदान किया।

विज्ञापन


भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी इसी महीने सेवामुक्त हो रहे हैं। उनको यह सम्मान दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए दिया गया है। 

सम्मानित होने पर सूरी ने कहा कि मुझे विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने बुलाकर एक सरप्राइज दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें यह विशेष सम्मान देने का फैसला किया है। दूतावास की हमारी टीम और यूएई में बसे भारतीय समुदाय के उल्लेखनीय कार्यों के कारण यह सम्मान पाकर मुझे गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें