फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती जैसी दुनिया समेत 17 नए ग्रहों की खोज, नासा की केप्लर सैटेलाइट का है कमाल

Sat, 29 Feb 2020 09:02 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की केप्लर सैटेलाइट ने चार साल के अपने मिशन ने 17 नए ग्रहों की खोज की है। इसमें से एक पृथ्वी जैसा रहने योग्य दुर्लभ ग्रह ‘केआइसी-7340288 बी’ भी शामिल है।

विज्ञापन


यह सभी ग्रह सितारों के ऐसे संभावित जीवन वाले जोन में मिले हैं जहां पथरीले ग्रहों में तरल रूप में जल मिलने की संभावना है। एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल में प्रकाशित शोध में ‘केआइसी-7340288 बी’ नाम का यह ग्रह आकार में पृथ्वी से डेढ़ गुना बड़ा है।

इसका आकार इसे पथरीला ग्रह मानने के लिए उपयुक्त है। यदि यह और बड़ा होता तो इसके सौरमंडल के विशालकाय गैसीय ग्रहों जैसा होने की आशंका होती। यह ग्रह सितारों के ऐसे एक हैबिटैट जोन (रहने योग्य संभावित क्षेत्र) में स्थित है। इसकी दूरी यहां से एक हजार प्रकाश वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें