फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य के उत्तर और दक्षिणी ध्रुवों की तस्वीर लेगा नासा का यान

Wed, 29 Jan 2020 03:46 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

नासा सूर्य के उत्तर और दक्षिणी ध्रुवों की तस्वीरें लेने के लिए अगले महीने एक अंतरिक्ष यान लॉन्च करेगा। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के सहयोग से इस मिशन को अंजाम दिया जा रहा है। नासा ने मंगलवार को इस मिशन की घोषणा करते हुए कहा, सोलर ऑर्बिटर अंतरिक्ष यान 7 फरवरी, 2020 को अमेरिका के केप कैनावेरल से लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन


नासा के मुताबिक, अंतरिक्ष यान शुक्र ग्रह और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का उपयोग कर सूर्यपथ के ऊपर-नीचे झूलता रहेगा। दरअसल, सूर्यपथ अंतरिक्ष की वह पट्टी है, जो सूर्य के इक्वेटर के साथ संबंधित है और इसी पट्टी पर सभी ग्रहों की कक्षा है। नेवल रिसर्च लैब के अंतरिक्ष वैज्ञानिक रसेल हॉवर्ड ने कहा, अंतरिक्ष यान से हम सूर्य को ऊपर और नीचे से देखने में सक्षम होंगे। अंतरिक्ष यान में दस उपकरण लगाए गए हैं।
 

सौर हवाओं के बारे में मिलेगी अधिक जानकारी

सूर्य का विशाल चुंबकीय क्षेत्र प्लूटो से आगे फैला हुआ है, जिसके माध्यम से सौर कण यात्रा करते हैं जिन्हें सौर हवाएं भी कहते हैं। सौर हवाएं पृथ्वी से टकराती हैं, तो यह मौसम और उपग्रहों में बाधा डालती हैं। इन सौर तूफानों पर निगरानी के लिए वैज्ञानिक सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र की निगरानी करते हैं।

विज्ञापन


यह निगरानी केवल सूर्यपथ के माध्यम से सीधे-सीधे की जाती है। अब सूर्य के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के बारे में जानकारी मिलने से सौर हवाओं के बारे में पहले से अधिक जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें