फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा ने आकाशगंगा के ’डाउनटाउन’ की नई शानदार तस्वीर जारी की

Sun, 30 May 2021 03:52 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, केप केनवरल (अमेरिका)
विज्ञापन
नासा द्वारा जारी आकाशगंगा की एक तस्वीर - फोटो : NASA
विज्ञापन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेसी नासा ने हमारी आकाशगंगा के प्रचंड और अति उर्जावान ‘डाउनटाउन’ की एक शानदार तस्वीर जारी की है। ‘डाउनटाउन’ आकाशगंगा की वह जगह है जो इसके बिल्कुल केन्द्र में है।

विज्ञापन


यह तस्वीर पिछले दो दशकों से पृथ्वी का चक्कर लगा रहे ‘चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी’ द्वारा किए गए 370 ‘ऑब्जर्वेशन’ का नतीजा है। इसने मिल्की वे (आकाशगंगा) के केंद्र में अरबों सितारों और ब्लैक हॉल्स की तस्वीरों को खींचा, जिसके बाद यह तस्वीर सामने आई है।

इस तस्वीर को खींचने में दक्षिण अफ्रीका के एक रेडियो टेलिस्कोप का भी योगदान है। मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट विश्वविद्यालय के खगोल विज्ञानी डैनियल वांग ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने महामारी के दौरान घर पर रहते हुए इस पर काम करते हुए एक साल बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वांग ने एक ईमेल के जरिए बताया, ‘इस तस्वीर में हमे जो दिख रहा वह हमारी आकाशगंगा के डाउनटाउन का प्रचंड या अति ऊर्जावान पारिस्थितिकी तंत्र है।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें