फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Space: बेहद डरावनी है धरती से 20 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मौजूद ब्लैक होल की आवाज, नासा ने की जारी

Wed, 24 Aug 2022 02:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

नासा ने बताया कि यह ब्लैक होल पर्सियस गैलेक्सी क्लस्टर में मौजूद है। यह आकाशगंगा अपने आप में 1.1 करोड़ प्रकाश वर्ष चौड़ी है। इसमें गर्म गैसों के कई समूह हैं। यह अपने आप में गैसों का एक बड़ा बादल है। नासा ने ट्वीट किया, यह धारणा गलत थी कि अंतरिक्ष में कोई ध्वनि नहीं है, क्योंकि आकाशगंगा खाली है। 
विज्ञापन
ब्लैक होल (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नासा ने ब्लैक होल की आवाज जारी की है, जो बेहद विचित्र और भयावह है। यह आवाज ठीक है वैसी ही है जैसी हॉलीवुड फिल्म ‘2001: अ स्पेस ओडिसी’ के अंत में सुनाई देती हैं। यह एक भूतिया फिल्म के साउंडट्रैक जैसी है। नासा के वैज्ञानिकों ने धरती से 20 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मौजूद ब्लैक होल की आवाज रिकॉर्ड की है।

विज्ञापन

 
नासा ने बताया कि यह ब्लैक होल पर्सियस गैलेक्सी क्लस्टर में मौजूद है। यह आकाशगंगा (गैलेक्सी) अपने आप में 1.1 करोड़ प्रकाश वर्ष चौड़ी है। इसमें गर्म गैसों के कई समूह हैं। यह अपने आप में गैसों का एक बड़ा बादल है। नासा ने ट्वीट किया, यह धारणा गलत थी कि अंतरिक्ष में कोई ध्वनि नहीं है, क्योंकि आकाशगंगा खाली है। इससे ध्वनि तरंगों को यात्रा करने का कोई रास्ता नहीं मिलता। एक गैलेक्सी क्लस्टर में इतनी गैस है कि हमने वास्तविक ध्वनि का पता लगा लिया है। यहां एक ब्लैक होल की एंप्लीफाइड और अन्य डाटा के साथ मिलाकर बनाई गई ध्वनि है। ये आवाज एक कंपन है, जो सुनने में बेहद डरावनी है। हालांकि कुछ लोगों को इसमें ओम की ध्वनि सुनाई दे रही है।

कुछ यूजर्स को लगी ओम की ध्वनि
नासा की ओर से जारी किए गए ब्लैक होल की आवाज में लोगों को ओम सुनाई दिया है। कई लोगों ने नासा के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा कि अंतरिक्ष में ओम की आवाज गूंजती है। ओम शाश्वत ध्वनि है। वह ब्रह्मांड में हर जगह मौजूद है।
विज्ञापन


ऐसे मिली सफलता
साल 2003 में ब्लैक होल को पहली बार ध्वनि से जोड़ा गया था और अध्ययन के मामले के रूप में इस्तेमाल किया गया था। तब वैज्ञानिकों ने पाया था कि ब्लैक होल से पैदा होने वाला दबाव क्लस्टर की गर्म गैस में तरंग पैदा करता है। हालांकि, ये आवाज इतनी कम थी कि इंसानों को सुनाई नहीं देती। खगोलीय डेटा का सोनिफिकेशन करके वैज्ञानिकों ने इसे बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें