अंतरिक्ष में सितारों की ब्लैक होल से हुई टक्कर में जोरदार विस्फोट हुआ। गामा किरणों के इस धमाके को स्पेस टेलिस्कोप और नासा की ऑब्जर्वेटरी ने देखा है। यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर के भौतिकविदों एवं वैज्ञानिकों ने इस धमाके को दुर्लभ ब्रह्मांडीय घटना करार दिया है। उम्मीद है कि उनका शोध भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अध्ययन में मददगार साबित होगी। गामा किरणों का विस्फोट ब्रह्मांड में सबसे शक्तिशाली होता है। वैज्ञानिकों ने इस धमाके को जीआरबी211211ए नाम दिया है। यह अपेक्षाकृत लंबा था जिससे उम्मीद से अधिक इन्फ्रारेड प्रकाश निकला।