फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NASA Spacewalk: नासा ने रद्द की साल की पहली स्पेस वॉक; मेडिकल दिक्कत के चलते फैसला, क्रू की जल्दी वापसी संभव

Thu, 08 Jan 2026 11:05 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने साल की अपनी पहली स्पेसवाक रद्द कर दी है।  नासा ने चिकित्सा संबंधी समस्या के कारण स्पेसवाक रद्द किया है। इसी के साथ एजेंसी अपने दल को समय से पहले वापस बुला सकती है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : NASA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नासा ने साल का पहला स्पेस वॉक रद्द कर दिया है। इसी के साथ अमेरिकी एजेंसी मेडिकल दिक्कत के चलते इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अपने क्रू को जल्दी वापस भी ला सकता है।स्पेस एजेंसी ने बताया कि स्पेस वॉक गुरुवार को होने वाला था, लेकिन एक अंतरिक्ष यात्री की मेडिकल समस्या के कारण इसे टाल दिया गया। हालांकि एजेंसी ने उस अंतरिक्ष यात्री की पहचान नहीं बताई है।
विज्ञापन


क्रू मेंबर अब ठीक है: नासा
नासा ने अपने बयान में कहा कि क्रू मेंबर अब ठीक है, लेकिन वह मिशन को जल्दी खत्म करने सहित सभी विकल्पों पर सक्रिय रूप से विचार कर रहा है। एजेंसी ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नासा की प्रवक्ता चेरिल वार्नर ने एक बयान में कहा, 'हमारे मिशन को सुरक्षित रूप से पूरा करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।' मालूम हो कि फ्लोरिडा से रवाना होने के बाद से अमेरिकी-जापानी-रूसी चार सदस्यीय दल अगस्त से ही परिक्रमा कर रही प्रयोगशाला में मौजूद हैं।

लगभग छह महीने तक चलने वाला मिशन
क्रू-11 को अगस्त 2025 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए लॉन्च किया गया था, जिसका मिशन मूल रूप से लगभग छह महीने तक चलने वाला था। हालांकि नासा ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि समय से पहले वापसी की आवश्यकता होगी या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी और उसके अंतर्राष्ट्रीय सहयोगी कक्षा में चिकित्सा आपात स्थितियों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण लेते हैं और जरूरत पड़ने पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ISRO: इसरो के नए साल का पहला मिशन, रणनीतिक क्षमता बढ़ाने वाला EOS-N1 उपग्रह 12 जनवरी का होगा लॉन्च
विज्ञापन


फरवरी 2026 तक रहने की थी उम्मीद
दरअसल, क्रू-11 मिशन, आईएसएस पर निरंतर मानव उपस्थिति बनाए रखने के नासा के सतत प्रयासों का हिस्सा है। अपने प्रवास के दौरान अंतरिक्ष यात्री वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और स्टेशन के नियमित रखरखाव का कार्य कर रहे हैं। साथ ही भविष्य के मिशनों की तैयारियों में भी सहयोग कर रहे हैं। चालक दल के मध्य फरवरी 2026 तक कक्षा में रहने की उम्मीद थी, हालांकि चिकित्सा संकट के बाद इस समयसीमा की समीक्षा की जा रही है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें