फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष में पहली बार उगाई गई मूली की फसल, नासा ने शेयर की तस्वीर

Sat, 05 Dec 2020 06:45 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अंतरिक्ष में पहली बार उगाई गई मूली की फसल, - फोटो : nasa 360
विज्ञापन

नासा की अंतरिक्ष यात्री केट रूबिन्स ने 30 नवंबर को पहली बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर उगाई गई मूली की फसल काटी है। नासा ने इस प्रयोग का नाम प्लांट हेबिटेट-02 रखा है। मूली को स्पेस स्टेशन में उगाने के लिए इसलिए चुना, क्योंकि वैज्ञानिकों को विश्वास था कि यह 27 दिन में पूरी तरह तैयार हो जाएगी। मूली की इस फसल में पोषक तत्व भी हैं और खाने लायक भी है।

विज्ञापन





वहीं, आईएसएस रिसर्च ने ट्वीट कर बताया कि, मूली अध्ययन के लिए इस्तेमाल की जाती है क्योंकि ये पौष्टिक और तेजी से उगने वाली होती है। मूली तेजी से उगती है लेकिन हो सकता है इतनी तेजी से न हो! 

मूली प्लांट हैबिटैट -02 (PH-02) अध्ययन के लिए इस्तेमाल की जाती है क्योंकि ये पौष्टिक होने के साथ तेजी से बढ़ती है और जेनेटिक तौर पर अंतरिक्ष में अक्सर अध्ययन किया जानेवाला पौधा अराबिडोप्सिस के बराबर है। 
विज्ञापन


मूली को एडवांस्ड प्लांट हैबिटेट में उगाया जाता है। एडवांस्ड प्लांट हैबिटेट पौधे के शोध के लिए विकास का चैंबर है। चैंबर एलईडी रोशनी और नियंत्रित खाद के साथ पानी, पौषण और ऑक्सीजन को पौधे की जड़ों तक पहुंचाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें