बांग्लादेश अदालत ने सोमवार को वर्ष 2014 के नारायणगंज हत्याकांड मामले में भारत से प्रत्यर्पित पूर्व पार्षद और बांग्लादेश विशिष्ट सुरक्षा बल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों सहित 26 लोगों को मौत की सजा सुनाई है। इस घटना में सात लोगों की बेरहमी से हत्या की गई थी।
नारायणगंज जिला अदालत और सत्र न्यायाधीश इनायत हुसैन ने कहा, ‘इन्हें फांसी पर लटकाया जाए।’ नारायणगंज के पूर्व पार्षद नूर हुसैन और बांग्लादेश की सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल तारेक सईद भी उन 26 लोगों में शामिल है जिन्हें सजा सुनाई गई है। सुनवाई के समय 23 आरोपी अदालत में मौजूद नहीं थे। अन्य नौ लोगों को विभिन्न अवधि की कैद की सजा सुनाई गई है।