फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nancy Pelosi In Taiwan : नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से पहले अमेरिकी युद्धपोत तैनात, चीन की धमकी से बढ़ा तनाव

Wed, 03 Aug 2022 02:52 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, हांगकांग।

सार

Nancy Pelosi In Taiwan : जापानी अखबार निक्केई एशिया (Japanese newspaper Nikkei Asia) के मुताबिक, अमेरिकी सेना (US Military) ने शुरुआत में पेलोसी की ताइवान (Taiwan) यात्रा का विरोध किया था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वह पेलोसी के लिए एक बफर जोन (Buffer Zone) बना रही है। 
विज्ञापन
नैंसी पेलोसी पहुंची ताइवान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nancy Pelosi In Taiwan : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (संसद का निचला सदन) की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी (Speaker Nancy Pelosi) की ताइवान यात्रा (Taiwan Visit) को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त तनाव (Tremendous Tension) है। मंगलवार को चीन (China) की धमकियों (Threats) के बीच अमेरिका (Ameica) ने यहां एक विमान वाहक (Aircraft Carrier) समेत चार युद्धपोतों की तैनाती कर दी। इस बीच, चीन इस समुद्री क्षेत्र में पहले ही पेलोसी की यात्रा के मद्देनजर अपनी ताकत की नुमाइश करते हुए युद्धाभ्यास कर रहा है।

विज्ञापन


अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (National Security Council in US) के समन्वयक जॉन किर्बी (John Kirby) ने स्पष्ट कह दिया है कि पेलोसी की ताइवान यात्रा (Taiwan Visit) में कुछ भी गलत नहीं और उन्हें इस दौरे का पूरा अधिकार है। उधर, यूएसएस रोनाल्ड रीगन (USS Ronald Reagan) ने दक्षिण चीन सागर (South China Sea) को पार कर फिलीपीन सागर व ताइवान क्षेत्र की ओर रवाना हो चुका है।

उसके साथ यहां एंटीएटम और एक विध्वंसक हिगिंस जहाज भी तैनात हैं। हालांकि एक अधिकारी ने इन्हें सामान्य नियमित तैनाती बताया। अमेरिका ने यह भी कहा कि वह चीनी धमकियों के आगे झुकेगा नहीं। उधर, कई चीनी युद्धपोत सोमवार से यहां पहले ही तैनात हैं। ऐसे में क्षेत्रीय हालात बेहद उत्तेजना भड़काने वाले हैं।
विज्ञापन


चीन के जंगी विमानों ने ताइवान क्षेत्र में भरी उड़ान
चीनी युद्धक विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य को बांटने वाली मध्य रेखा के करीब से मंगलवार को उड़ान भरी। चीन ने क्षेत्र में जारी युद्धाभ्यास के लिए पहले ही कई युद्धपोत यहां तैनात कर रखे हैं। इसे देखते हुए ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने कबा कि उसे चीनी सैन्य गतिविधियों की पूरी जानकारी है और वह दुश्मन की धमकियों से निपटने के लिए उचित रूप से अपने बलों को भेजेगा।

विज्ञापन

Nancy Pelosi in Taiwan - फोटो : Screen grab
मलयेशिया से ताइवान जा सकती हैं पेलोसी
अमेरिकी संसद में निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अपने हिंद-प्रशांत दौरे के दूसरे चरण में मलयेशिया पहुंचा। उनके देर शाम तक ताइवान जाने की संभावना है। जबकि ताइवान को लेकर चीन ने अमेरिका को धमकी दी है। वह पेलोसी के ताइवान दौरे पर कड़ी निगाह रख रहा है और यदि वह ताइपे पहुंचीं तो चीन प्रतिक्रिया दे सकता है। बता दें, ताइवान को चीन अपना संप्रभु क्षेत्र समझता है।

बफर जोन बना रही अमेरिकी सेना
जापानी अखबार निक्केई एशिया के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने शुरुआत में पेलोसी की ताइवान यात्रा का विरोध किया था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वह पेलोसी के लिए एक बफर जोन बना रही है। अगर वह ताइवान की यात्रा करती हैं तो यह बफर जोन उनके लिए बेहद जरूरी होगा। चीन ने धमकी दी है कि नैंसी पेलोसी अगर ताइवान जाती हैं तो उसकी सेना चुप नहीं बैठेगी। चीन के सरकारी मीडिया ने धमकी दी है कि पीएलए के फाइटर जेट कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें