फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से ईरान में रमजान महीने में नमाज सभाओं पर लगेगी रोक

Fri, 10 Apr 2020 05:37 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ईरान में नमाज - फोटो : social media
विज्ञापन

इस्लामी गणराज्य ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खमेनेई का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच पवित्र रमजान महीने में सामूहिक धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाई जा सकती है। उन्हाेंने बृहस्पतिवार को इमाम महदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में टीवी पर दिए संदेश में कहा कि कोरोना वायरस की वजह से रोजा रखने के इस पवित्र माह में मस्जिदों में नमाज और उपदेश सभाओं पर असर होगा। अयातोल्लाह ने यह भी कहा कि अल्लाह से प्रार्थना के लिए होने वाली सभाएं और इनमें होने वाले उपदेशों को सुनना महत्वपूर्ण है लेकिन वायरस संक्रमण की वजह से सभाएं न हों, तब भी घर में रहते हुए प्रार्थनाओं को याद करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें