फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान के विरोधियों में सबसे आगे रहे फजलुर रहमान को भ्रष्टाचार मामले में नोटिस

Thu, 24 Sep 2020 05:09 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
फजलुर रहमान - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधी संस्था ने मंगलवार को विपक्षी नेता और जमीयत उलेमा ए इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) के मुखिया फजलुर रहमान को नोटिस भेजते हुए उन्हें जांच दल के सामने अक्तूबर में पेश होने को कहा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जो नोटिस रहमान और अन्य को जारी हुए हैं, उसमें उन पर भ्रष्टाचार तथा आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगाए गए हैं। यह नोटिस देश के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो द्वारा भेजा गया है।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में मुख्य विपक्षी पार्टियों ने मिलकर पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट नाम का एक गठबंधन बनाया था और इस गठबंधन ने प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की मांग की थी। एनएबी के इस एक्शन को इसी परिदृश्य से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विपक्ष दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करने की सोच रहा है तथा जनवरी 2021 में इस्लामाबाद तक एक निर्णायक लंबा मार्च निकालने की योजना बना रहा। रविवार को जमीयत उलेमा ए इस्लाम के मुखिया रहमान ने अपने योजना को बताया और कहा कि वह अब इमरान सरकार के साथ संसद में आगे तालमेल बिठाकर नहीं चलेंगे। इस बैठक में सरकारी संस्थाओं के राजनीति में बढ़ती घुसपैठ को देश के लिए खतरे के तौर पर बताया गया और कहा गया कि इससे देश की सुरक्षा को खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें