फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार: भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 51 हुई, राहत और बचाव कार्य में उतरी सेना

Sun, 11 Aug 2019 04:57 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, मॉलम्याइन
विज्ञापन
राहत कार्य में जुटे सुरक्षाबल - फोटो : ANI
विज्ञापन
पूर्वी म्यांमार के एक गांव में मॉनसून की बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। तेजी से बढ़ते पानी में अब भी हजारों लोग फंसे हुए हैं। बचाव व राहत कार्य के लिए सैकड़ों की संख्या में सेना के जवान और राहतकर्मियों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार को म्यांमार के मोन प्रांत में हुई, जहां 16 मकान और एक मठ बह गया। घायलों की संख्या भविष्य में बढ़ सकती है। म्यांमार के अग्निशमन सेवा विभाग ने फेसबुक पर लिख कर बताया कि सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर तीन और शव मिले। जिसके बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या 51 हो गयी है।

मोन, कारेन और काचिन प्रांतों के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गईं जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। लोग बचने के लिए नौका का सहारा लेने के लिए मजबूर हो गये हैं।
विज्ञापन


म्यांमार सेना के ब्रिगेडियर जनरल जॉ मिन टून ने कहा कि हमारी क्षेत्रीय सैन्य कमान आपदा क्षेत्रों में तलाश एवं बचाव कार्यों में मदद पहुंचाने में जुटी है। बाढ़ पीड़ितों को भोजन पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा। सबसे अधिक प्रभावित मोन प्रांत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें