फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Myanmar: फर्जी नौकरी की पेशकश को लेकर भारतीय दूतावास ने चेताया, थाई सीमा पर अपराध सिंडिकेट सक्रिय

Tue, 04 Jun 2024 05:43 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, यंगून।

सार

Myanmar: भारतीय दूतावास ने कहा, म्यांमार-थाईलैंड सीमा पर म्यावाड्डी क्षेत्र में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट का शिकार बनने वाले भारतीय नागरिकों की संख्याओं में वृद्धि हुई है। कोई भी नौकरी स्वीकारने से पहले संबंधित दूतावास से जरूर संपर्क करें। 
विज्ञापन
युवक ने सॉफ्टवेयर कंपनी के मालिक को दिया अनोखा ऑफर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार में भारतीय दूतावास ने नौकरी की तलाश कर रहे भारतीयों को आगाह किया है कि वे फर्जी नौकरी की पेशकश को लेकर सावधान रहें और अवैध रोजगार के लालच में न फंसें। दूतावास की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है कि म्यांमार-थाईलैंड सीमा पर म्यावाड्डी क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट सक्रिय है और कोई भी नौकरी की पेशकश स्वीकारने से पहले सावधानी बरतें। दूतावास ने कहा, म्यांमार-थाईलैंड सीमा पर म्यावाड्डी क्षेत्र में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट का शिकार बनने वाले भारतीय नागरिकों की संख्याओं में वृद्धि हुई है। इसमें यह भी सलाह दी गई है कि कोई भी नौकरी स्वीकारने से पहले संबंधित दूतावास से जरूर संपर्क करें। 

विज्ञापन


मायावाड्डी शहर के दक्षिण में फा लू क्षेत्र में एक नया स्थान हाल ही में सामने आया है, जहां अधिकांश भारतीय पीड़ितों को भारत के साथ-साथ मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों से भर्ती करने के बाद थाईलैंड के माध्यम से तस्करी की जा रही है। दूतावास ने भारतीयों से सोशल मीडिया के माध्यम से की गई नौकरी की पेशकश को स्वीकार नहीं करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें