म्यांमार में भूकंप के झटके लगने की खबर है। पूर्वोत्तर भारतीय सीमा के पास आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई। फिलहाल, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
म्यांमार में भूकंप के झटके लगे हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक म्यांमार में 24 जनवरी की आधी रात के बाद भूकंप आया। भूकंप के झटके रात 12.53 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई।