फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Myanmar: हवाई हमलों में 17 लोगों की मौत, मीडिया का दावा- सेना ने किया हमला, सरकार ने किया खारिज

Mon, 08 Jan 2024 04:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाएप्यीडॉ

सार

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, हमला सेना ने किया है लेकिन सैन्य सरकार ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह एक मीडिया एजेंसी द्वारा फैलाई गई एक गलत खबर है।
विज्ञापन
File Photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार में हवाई हमला हो गया, जिसमें बच्चों सहित 17 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि हवाई हमले म्यांमार की सेना ने ही किया है। घटना भारतीय सीमा से सटे सागांग क्षेत्र के खमपत शहर के कानन गांव की है। हवाई हमले में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। बता दें, फरवरी 2021 में सेना ने आंग सान सू की चुनी हुई सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका था, जिसके बाद से देश में लगातार हिंसाएं हो रही हैं। 

लोगों ने कहा- विमान से बम गिरे, सैन्य सरकार ने कहा- यह अफवाह है

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, हमला सेना ने किया है लेकिन सैन्य सरकार ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह एक मीडिया एजेंसी द्वारा फैलाई गई एक गलत खबर है। वहीं, सैन्य सरकार के एक अधिकारी ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि गांव के ऊपर से रविवार को कोई भी विमान नहीं उड़ा है। घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटे एक व्यक्ति ने बताया कि जेट फाइटर ने देश गांव पर तीन बम गिराए थे। बमबारी के कारण आस-पास की इमारतें ध्वस्त हो गईं और 17 लोगों की मौत हो गई। हमले में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, नाम न छापने की शर्त पर एक और निवासी ने बताया कि स्कूल के पास लगभग 10 घर बम की चपेट में आने से तबाह हो गए। 

जातीय आंकड़ा का एंगल महत्वपूर्ण
गौरतलब है कि खमपत शहर की अधिकांश आबादी चिन जाति की है, जो देश में अल्पसंख्यक हैं। इनमें अधिकांश ईसाई हैं। वहीं, सैन्य सरकार बौद्ध धर्म का प्रतिनिधित्व करती है। सेना की पहचान राष्ट्रवादी के रूप में है। देश में धारणा है कि सेना गैर-बर्मन और गैर-बौद्धों के प्रति शत्रुता की भावना रखती है। गैर बौद्ध आबादी ज्यादातर सीमावर्ती क्षेत्रों में ही रहते हैं, जिसके अधिकांश इलाकों में फिलहाल लड़ाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें