अमेरिका के लास वेगास में 1990 के दशक में रैप आइकन टुपैक शकूर की हत्या के मामले में एकमात्र संदिग्ध डुआने 'केफी डी' डेविस के खिलाफ हत्या का आरोप बरकरार रखा गया। उसने अपने खिलाफ हत्या के आरोप को खारिज करवाने की कोशिस में हार मान ली है।
क्लार्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज कार्ली किर्नी ने मंगलवार को कहा कि डेविस ने किसी भी प्रतिरक्षा सौदे का कोई सबूत नहीं दिया है और नेवादा प्रशासन की तरफ से उसे कोई डील ऑफर नहीं की गई।
डेविस और उनके वकील ने तर्क दिया था कि उन पर हत्या का आरोप नहीं लगना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने संघीय और स्थानीय अधिकारियों के साथ कई साल पहले प्रतिरक्षा समझौता किया था।
डेविस के खिलाफ अभियोग सांविधानिक अधिकारों का उल्लंघन: अर्नोल्ड
अटॉर्नी कार्ल अर्नोल्ड ने कहा कि उनके 61 वर्षीय मुवक्किल के खिलाफ अभियोग उनके सांविधानिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है, क्योंकि अभियोजन में 27 साल की देरी हुई है। सुनवाई के बाद अर्नोल्ड ने कहा कि वे आगामी दिनों में यह तह करेंगे कि ने जज के फैसले के खिलाफ नेवादा के सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेंगे या नहीं।
लास वेगास में 17 मार्च को निर्धारित है डेविस का मुकदमा
अभियोजकों ने कहा कि डेविस ने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया है कि उसे उन अधिकारियों द्वारा प्रतिरक्षा प्रदान की गई थी, जिन्होंने 1998 और 2000 के दशक की शुरुआत में उसका साक्षात्कार लिया था, जबकि वह अभी भी कैलिफोर्निया में रह रहा था। डेविस का लास वेगास में मुकदमा 17 मार्च को निर्धारित है, और उसने हत्या के आरोप से इनकार किया है।
डेविस के खिलाफ मजबूत सबूत
अभियोजकों का कहना है कि डेविस के खिलाफ सबूत मजबूत हैं। उसने अपने संस्मरण में भी 1996 की गोलीबारी का जिक्र किया है। डेविस पर लास वेगास स्ट्रिप के पास गोलीबारी की साजिश रचने का आरोप है। शकूर और डेविस के भतीजे ऑरलैंडो 'बेबी लेन' एंडरसन के बीच एक कैसीनो में झगड़ा हुआ था, जिसके तुरंत बाद शकूर की मौत हो गई थी।
2023 में डेविस को गिया गया था गिरफ्तार
बता दें कि डेविस, एक पूर्व गिरोह नेता है, और वह मूलरूप से कॉम्पटन, कैलिफोर्निया का निवासी है। उसे सितंबर 2023 में लास वेगास के पास उसके पड़ोस में गिरफ्तार किया गया था।
अपने संस्मरण में डेविस ने हैंडगन का जिक्र किया
डेविस ने 2019 के अपने संस्मरण में, कॉम्पटन में क्रिप्स गिरोह के एक नेता के रूप में अपने जीवन का वर्णन किया है। अपने संस्मरण में डेविस ने जिक्र किया कि उसने एक .40-कैलिबर की हैंडगन ली थी और उसे एक कार में अपने भतीजे एंडरसन को सौंप दिया, जिससे शकूर पर गोलियां चलाई गईं। टुपैक शकूर की एक सप्ताह बाद मौत हो गई, जब उनकी उम्र 25 साल थी।
1998 में गोलीबारी में एंडरसन की भी मौत हो गई
वहीं, 1998 में कॉम्पटन में एक गोलीबारी में एंडरसन की मौत हो गई थी। एंडरसन ने शकूर की हत्या में शामिल होने से इनकार किया था। एंडरसन और डेविस के साथ कार में सवार दो अन्य व्यक्ति भी मारे गए।