अमेरिकी शहर मोंटाना में ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार यह ट्रेन सिएटल से शिकागो जा रही थी। ट्रेन में लगभग 147 यात्री और 13 चालक दल सवार थे। इस घटना पर जानकापी एमट्रेक के प्रवक्ता जैसन अबराम्स ने बताया कि ट्रेन की पांच बोगियां जोपलिन कस्बे के निकट पटरी से उतर गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पतालों में पहुंचाने तथा अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।