फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों ने ‘बिना समझौते’ के ब्रेक्जिट को किया खारिज

Wed, 30 Jan 2019 12:06 PM IST
अजय सिंह भाषा, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के सांसदों ने ‘बिना समझौते’ के अव्यवस्थित ब्रेक्जिट को खारिज कर दिया लेकिन यूरोपीय संघ में पहले से अटके पड़े समझौते को बदलने की ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे की कोशिश का समर्थन किया।
विज्ञापन


कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद कैरोलिन स्पेलमैन और लेबर पार्टी के सांसद जैक ड्रोमे ने ईयू से ब्रिटेन के बिना समझौते के निकलने को रोकने के लिए एक संशोधन पेश किया जिसे 310 के मुकाबले 318 मतों से समर्थन मिला। इससे सरकार का यह तर्क कमजोर हो गया कि ब्रिटेन बिना समझौते के भी ईयू से बाहर निकलने का इच्छुक है।

हालांकि इस मतदान के परिणाम को मानना मे के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है। यानी इससे हाउस ऑफ कामन्स के विचार का पता चलता है लेकिन मार्च 29 की ब्रेक्जिट तिथि में बदलाव से इसका कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद सांसदों ने सरकार समर्थित एक संशोधन के समर्थन में मतदान किया जिसमें ब्रेक्जिट के बाद विवादास्पद ‘आयरिश बैकस्टाप’ के ‘‘वैकल्पिक समझौतों’’ की बात की गई है। ‘आयरिश बैकस्टाप’ में ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच कड़े नियंत्रण वाली और सुरक्षा बलों की तैनाती वाली (हार्ड बॉर्डर) सीमा से बचने की बात की गई है।
विज्ञापन

 

सांसद ग्राहम ब्रेडी ने इस संशोधन को पेश किया जिसे 301 के मुकाबले 317 मतों से समर्थन मिला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें