रूस की एक महिला ने एक बलात्कार के बाद हत्या करने के मामले में 11 साल जेल काट चुके अपराधी से यह सोचकर नाता जोड़ा कि शायद वह सुधर जाएगा, अगर उसे साथ और अपनापन मिलेगा, तो वह भी आम लोगों की तरह सुकून से अपनी जिंदगी की बसर करेगा। लेकिन महिला की यह सोच ही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। अपराधी कुछ दिन बाद उस महिला यानी अपनी प्रेमिका की 13 वर्षीय बेटी विक्टोरिया क्रावत्सोवा की हत्या कर फरार हो गया। अब रूसी की पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।