फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: कैंसर से लड़ रहे मासूम के लिए मां ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद, पहुंचे 10 हजार लोग

Sun, 31 Mar 2019 12:33 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सोशल मीडिया को संदेश देने के लिए काफी प्रभावशाली माना जाता है। ब्रिटेन में कैंसर से लड़ रहे 5 साल के बच्चे को स्टेम सेल डोनर की जरूरत थी। मां ने मदद के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। महिला की पोस्ट को पढ़कर 10 हजार लोग अस्पताल पहुंच गए। दरअसल, ब्रिटेन के बर्मिंघम चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में पिछले एक साल से ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे 5 साल के बच्चे को इलाज के लिए स्टेम सेल डोनर की जरूरत थी। 

विज्ञापन


शुरुआत में डोनर और बच्चे के स्टेम सेल मैच नहीं हो रहे थे। परिजनों ने मदद के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और लोगों से मदद की अपील की। अगले दिन बारिश में 10 हजार से ज्यादा लोग अस्पताल के बाहर पहुंच गए। ये लोग बारिश में घंटों तक अस्पताल के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहे। इन डोनर्स में से 3 लोगों के स्टेम सेल बच्चे से मैच हो गए। 

बच्चे का नाम ऑस्कर ली है। दुर्लभ कैंसर एक्यूट लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया की बीमारी के चलते वो बर्मिंघम चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में भर्ती है। ऑस्कर के माता-पिता ने सहयोग करने के लिए लोगों केा शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि आपके समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने कहा था कि स्टेम सेल डोनर नहीं मिला तो वह तीन महीने से ज्यादा जिंदा नहीं रह पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें