फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moscow Restaurant Blast: मॉस्को के रेस्तरां में बम धमाका, विस्फोटक ले जा रही महिला समेत तीन की मौत; कई घायल

Sun, 02 Aug 2026 08:11 AM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, मॉस्को

सार

रूस की राजधानी मॉस्को के एक रेस्तरां में हुए शक्तिशाली विस्फोट में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने प्रारंभिक जानकारी में एक महिला के कथित तौर पर विस्फोटक उपकरण के साथ रेस्तरां में प्रवेश करने की कोशिश का जिक्र किया है। प्रवेश के दौरान हुए धमाके में महिला, एक सुरक्षा गार्ड और एक ग्राहक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मॉस्को के रेस्तरां में बम विस्फोट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की राजधानी मॉस्को के मध्य क्षेत्र में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। रूसी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में विस्फोट करने वाली महिला भी शामिल है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, मॉस्को के कुड्रिन्स्काया स्क्वायर स्थित रेस्तरां में हुए इस विस्फोट में कम से कम 21 लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


रेस्तरां के भीतर ले जाया जा रहा था विस्फोटक
आरआईए नोवोस्ती ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि एक अज्ञात महिला कथित तौर पर विस्फोटक उपकरण को रेस्तरां के भीतर ले जाने की कोशिश कर रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने महिला को अंदर जाने से रोक दिया। इसी दौरान विस्फोट हो गया। इस धमाके में महिला, सुरक्षा गार्ड और रेस्तरां में मौजूद एक ग्राहक की मौत हो गई।

बम धमाके की जांच जारी
रूसी समाचार एजेंसी के मुताबिक, मॉस्को जांच समिति ने कहा है कि विस्फोट के कारणों और घटना की सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक मॉस्को की मशहूर स्टालिन-युग की गगनचुंबी इमारतों में से एक में स्थित इस रेस्तरां में एक निजी समारोह आयोजित किया जा रहा था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने न तो मेहमानों की सूची का खुलासा किया है और न ही इस बारे में कुछ कहा है कि उनके अनुसार हमले का निशाना कौन था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने विस्फोट के बाद लोगों को खून से लथपथ बाहर लाते हुए देखा। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि विस्फोट प्रतिष्ठान की रसोई में हुआ था, लेकिन रेस्तरां ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि "बाहर कोई समस्या थी"।

मॉस्को में होते रहे हैं ऐसे हमले
रूस की समाचार एजेंसी आरआईए द्वारा जारी किए गए वीडियो में घटनास्थल पर भारी हथियारों से लैस कानून प्रवर्तन अधिकारी दिखाई दे रहे हैं, जिसे आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था। हाल के वर्षों में, रूसी राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में कई वरिष्ठ रूसी सैन्य अधिकारियों की हत्या कर दी गई है। मॉस्को ने इन हमलों के लिए कीव को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें