South Korea: रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई नागरिकों को टेक्स्ट संदेश मिले हैं, जिसमें उन्हें आसामना से गिरने वाली वस्तुओं के प्रति सतर्क रहने और किसी भी गुब्बारे को देखे जाने की सूचना देने के लिए कहा गया है।
दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया कि उत्तर कोरिया सीमाओं पर कचरे से भरे गुब्बारे भेजने की अपनी पुरानी रणनीति फिर से शुरू कर सकता है। शनिवार को दक्षिण कोरिया के चीफ ऑफ ज्वाइंट स्टाफ ने चेतावनी दी कि गुब्बारे उत्तरी सियोल तक उड़कर आ सकते हैं।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि नागरिकों को टेक्स्ट संदेश मिले हैं, जिसमें उन्हें आसामना से गिरने वाली वस्तुओं के प्रति सतर्क रहने और किसी भी गुब्बारे को देखे जाने की सूचना देने के लिए कहा गया है। उत्तर कोरिया पिछले कुछ हफ्तों में दो हजार से ज्यादा कचरे से भरे गुब्बारे भेज चुका है।
रिपोर्ट में इस रणनीति को दक्षिण कोरिया के नागरिकों की ओर से सीमा पर भेजे गए उत्तर कोरिया विरोधी प्रचार पत्रों का सीधा बदला बताया गया है। एपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि गुब्बारों के जवाब में दक्षिण कोरिया ने अपने पड़ोसी को परेशान करने के लिए प्रचार संदेशों और क्रे-पॉप गीतों का सहारा लिया।
विज्ञापन
कचरे के गुब्बारों की आखिरी घटना 24 जुलाई को सामने आई थी। जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के परिसर में ऐसे ही कचरे का गुब्बारा गिरा था। जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई थीं।उत्तर कोरिया, अमेरिकी और दक्षिण कोरिया के बीच मजबूत होते संबंधों से नाराज है। उसने अपने मिसाइल कार्यक्रम और तेज किया है और पश्चिमी देशों धमकियां दी हैं। अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार करने पर सहमत हुए हैं।
उत्तर कोरिया हाल के दिनों में बाढ़ से जूझ रहा है, जिससे घरों और खेतों में तबाही मची है। देश ने रूस और चीन जैसे करीबी सहयोगियों से किसी भी मदद को लेने से इनकार किया है और जोर देकर कहा है कि वह अपने दम पर स्थिति से निपटने में सक्षम है।