फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे: 2020 चुनावों में आधे से ज्यादा अमेरिकी ट्रंप के खिलाफ मतदान करेंगे

Fri, 06 Sep 2019 09:05 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

  • सर्वे में सामने आया, आधे से ज्यादा अमेरिकी ट्रंप के खिलाफ मतदान करेंगे
  • 42 प्रतिशत का कहना वे ट्रंप को वोट देंगे
  • वहीं, 6 प्रतिशत का कहना है कि वे अभी भी दुविधा में हैं
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के मद्देनजर हुए एक सर्वे कराया गया है। इस सर्वे का नतीजा बेहद चौंकाने वाला आया है, यह वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए चिंता का विषय है। 

विज्ञापन


दरअसल, सर्वे में सामने आया है कि अमेरिका के 52 प्रतिशत मतदाता अगले साल होने वाले चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ वोट डालेंगे। लेकिन ट्रंप के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें बड़े तौर पर रिपब्लिकन समर्थकों का साथ मिल रहा है। 

सर्वे करने वाली कंपनी रासमुसेन ने राष्ट्रीय टेलीफोन और ऑनलाइन सर्वेक्षण में पाया कि 42 प्रतिशत अमेरिकी मतदाताओं का कहना है कि वे 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को वोट करेंगे। वहीं, 52 प्रतिशत लोग ट्रंप के खिलाफ वोट करेंगे। साथ ही अमेरिका के 6 प्रतिशत अमेरिकी वोटरों का कहना है कि वह अभी दुविधा में है। 
विज्ञापन


वे सभी मतदाता, जो कहते हैं कि वे सत्तासीन राष्ट्रपति के खिलाफ मतदान करने की संभावना रखते हैं, उन मतदाताओं में से 58 प्रतिशत का कहना हैं कि वे अन्य उम्मीदवारों की तुलना में ट्रंप के खिलाफ वोट करने की अधिक संभावना रखते है। वही, 37 प्रतिशत को उम्मीद है कि उनका वोट दूसरे उम्मीदवार को जाएगा।

कुछ 75 प्रतिशत रिपब्लिकन फिर से ट्रम्प के लिए मतदान करने की संभावना रखते हैं। सर्वे कंपनी ने कहा कि अगले साल 21 प्रतिशत रिपब्लिकन ट्रंप के खिलाफ मतदान करना पसंद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें