फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में आठ करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र एजेंसी

Fri, 11 Dec 2020 01:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
विज्ञापन
UNHCR - फोटो : Twitter
विज्ञापन

शरणार्थियों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनएचसीआर का आकलन है कि दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में संघर्ष की स्थिति के कारण इस साल के मध्य तक आठ करोड़ से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा और कोविड-19 महामारी के कारण शरणार्थियों की जिंदगी और बदहाल हो गई। 

विज्ञापन


यूएनएचसीआर ने जेनेवा में बुधवार को इस बारे में एक रिपोर्ट जारी की। इस साल की शुरुआत में कहा गया था कि अलग-अलग क्षेत्रों में दमन, संघर्ष की स्थिति और मानवाधिकारों के उल्लंघन के कारण 7.95 करोड़ लोगों को अपने मूल स्थानों से विस्थापित होना पड़ा।


इसमें क्षेत्र के भीतर विस्थापित हुए 4.57 करोड़ लोगों, 2.96 करोड़ शरणार्थियों और दूसरे देशों में शरण के लिए मजबूर हुए 42 लाख लोगों के आंकड़े भी शामिल हैं।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा, पहले से चल रहे और हालिया संघर्ष की स्थिति और कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में लोगों के जीवन पर बेहद गंभीर प्रभाव पड़ा। अनुमान के मुताबिक विस्थापन के लिए मजबूर हुए 7.95 करोड़ लोगों में 3 से 3.4 करोड़ बच्चे थे जिनकी उम्र 18 साल से कम थी। 

सीरिया, सूडान, म्यांमार आदि में ज्यादा विस्थापन
यूएनएचसीआर के मुताबिक सबसे ज्यादा सीरिया (66 लाख), वेनेजुएला (37 लाख), अफगानिस्तान (27 लाख), दक्षिण सूडान (23 लाख) और म्यांमार (दस लाख) में लोग विस्थापित हुए।

एजेंसी ने कहा कि लोगों को विस्थापित होने के लिए मजबूर होना पड़ा और कोविड-19 महामारी ने उनकी स्थिति और बदतर कर दी। यूएनएचसीआर ने कहा, महामारी के चलते विश्व स्तर पर आजीविका का भी संकट पैदा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें