फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में लग सकता है कर्फ्यू, दुनिया में 9.67 करोड़ संक्रमित

Thu, 21 Jan 2021 03:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बुधवार को 9.67 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 20.68 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 6.94 करोड़ मरीज ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन


विश्व में 2.51 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 1.12 लाख संक्रमितों की स्थिति बेहद गंभीर है। इस बीच, जर्मनी में संक्रमितों के नए मामलों की संख्या में फिर उछाल देखा जा रहा है।

इसके चलते फिर देशव्यापी कर्फ्यू की घोषणा की जा सकती है। जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल इससे लिए अधिकारियों के साथ बैठकें कर रही हैं। देश में मंगलवार को 12,159 मामले सामने आए और 1139 लोगों की मौत हुई।

विश्व में कोरोना का कहर

देश संक्रमित ठीक हुए मौत
अमेरिका  2,48,18,518 1,47,89,811 4,11,657
ब्राजील 85,75,742 75,18,846 2,11,511
रूस 36,33,952 30,27,316 67,220
ब्रिटेन 34,66,849 15,58,503 91,470
फ्रांस 29,38,333 2,11,816 71,342
इटली 24,00,598 17,81,917 83,157

भारत में संक्रमण

राज्य संक्रमित ठीक हुए मौत
महाराष्ट्र 19,97,992 18,99,428 50,582
कर्नाटक 9,33,578 9,13,677 12,185
आंध्र प्रदेश 8,86,418 8,77,639 7,142
केरल 8,63,598 7,90,757 3,524
तमिलनाडु 8,32,415 8,14,811 12,290
दिल्ली 6,33,049 6,20,128 10,774
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें