फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in World: ब्राजील में रिकॉर्ड 50 हजार से ज्यादा नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 6.26 करोड़ के पार

Mon, 30 Nov 2020 03:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दुनिया में रविवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6.26 करोड़ पार कर गया, जबकि 14.60 लाख लोगों की मौत हो गई। महामारी की चपेट में आए 4.33 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में 1.79 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 1,05,271 मरीजों की हालत बेहद गंभीर है।  

विज्ञापन


इस बीच, अमेरिका और ब्राजील में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। ब्राजील में जहां अगस्त के बाद शनिवार को 50 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए, वहीं अमेरिका में लगातार 25वें दिन एक लाख से ज्यादा नए मामले रिकॉर्ड किए गए।


रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील में 13 अगस्त को करीब 60 हजार मामले सामने आए थे और इसके बाद शनिवार को 51,922 मामले दर्ज हुए और 639 लोगों की मौत हुई। वहीं, अमेरिका में शनिवार को 1,43,373 नए मामले सामने आए और 1,216 लोगों की मौत हुई।  
विज्ञापन


लंदन में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन, 150 गिरफ्तार 
लंदन में लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोग क्रिसमस के कपड़े पहने थे और हाथ में तख्तियां ली हुईं थीं, जिनमें क्रिसमस पर मैं अपनी आजादी वापस चाहता हूं, फेस मास्क हटाओ और हमें नियंत्रित करना बंद करो जैसे नारे लिखे हुए थे।  

दक्षिण कोरिया में फिर लॉकडाउन की तैयार 
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर देश में नए प्रतिबंधों को जल्द लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री जल्द स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। हाल ही में देश में 450 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें