death from corona - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : prayagraj
दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अब तक 5.73 करोड़ से ज्यादा लोग इसके शिकार हैं जबकि कुल 13.68 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है। इस बीच, मेक्सिको ऐसा देश बन गया है जहां कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है।
मेक्सिको बना एक लाख मौतों वाला चौथा देश
मेक्सिको में कोरोना महामारी पर जानकारी देने वाले जोस लुइस अलोमिया जेग्रा ने बताया कि देश में आधी जनसंख्या कोरोना को भूल चुकी है तो आधी में कोरोना का भय बरकरार है। यहां कुछ ऐसे लोग हैं, जो बिलकुल मास्क नहीं पहन रहे, जबकि अन्य इतने भयभीत हैं कि कोरोना से होने वाली हानि से बचना चाह रहे हैं।
देश में पिछले 24 घंटों में 576 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले दिन 4,472 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अमेरिका में हालात और भी खराब हैं। यहां 2.58 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।