फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग में प्रदर्शनों के कारण 200 उड़ानें रद्द, प्रदर्शनों में शामिल हुए सिविल सर्वेंट

Mon, 05 Aug 2019 10:09 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hong Kong Airport - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन के दौरान हांगकांग में सोमवार सुबह 200 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इससे यात्रियों को परेशानी होने की आशंका भी जाहिर की है। हवाई अड्डे पर उड़ानों के प्रस्थान के संबंध में दी गई। 

विज्ञापन


हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने उड़ानें रद्द किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि यात्री इस पर बात ध्यान दें कि उनका विमान रवाना होगा की नहीं। आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘हवाई अड्डे के अधिकारी यात्रियों को एयरलाइंस से अपनी विमान संबंधी ताजा जानकारी हासिल करने का सुझाव देते हैं और अपनी सीट और विमान के उड़ान भरने के समय की पुष्टि होने पर ही हवाई अड्डे पर आएं।’

बता दें कि इस सेमी ऑटोनॉमस टेरिटरी में लोकतंत्र को चाहने वाले लोग पिछले दो महीने से बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया है।

चीन की संप्रभुता को चुनौती दे रहे विद्रोही: हांगकांग नेता की चेतावनी

हांगकांग में सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में सिविल सर्वेंट भी शामिल हो गए। इससे हांगकांग सरकार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हांगकांग के मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने एक सख्त चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन


लैम का कहना है सविल सेवकों से उम्मीद की जाती है वे राजनीतिक रूप से तटस्थ बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक तटस्थता के सिद्धांत को कमजोर करने वाला कोई भी क्रियाकलाप अस्वीकार्य होगा। लैम ने कहा है कि सिविल सर्वेंट के इस कदम से उनका जनता के बीच विश्वास उठ जाएगा। इससे जनता के बीच एक गलत धारणा पैदा होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें