संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर की विशेष राजदूत व हॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री एंजेलिना जॉली रविवार को यमन की स्थिति पर चुप रहने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आलोचना की और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संघर्ष के खात्मे के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा, हम देख रहे हैं कि यमन में हालात भयानक बिंदु पर पहुंच चुके हैं। यमन अब मानव निर्मित भुखमरी के कगार पर हैं और हैजा महामारी के पिछले कई दशक में विश्व में सबसे खतरनाक स्तर का सामना कर रहा है।