फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक : अमेरिकी सैन्य अड्डे पर दागे गए 10 से ज्यादा रॉकेट

Thu, 04 Mar 2021 01:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बगदाद
विज्ञापन
अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका द्वारा हाल ही में सीरिया की इराक से लगती सीमा पर ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर जहां कई मिसाइलों से हमला किया गया वहीं बुधवार को इराक स्थित अमेरिकी सैन्य शिविरों पर रॉकेट दागे गए।

विज्ञापन


सुरक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 7:20 बजे अनबर प्रांत के एन अल असद एयरबेस पर कम से कम 10 रॉकेट दागे गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोट्टो ने बताया कि ये रॉकेट पश्चिमी इराक में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन बलों की मौजूदगी वाले सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाकर दागे गए। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने पिछले सप्ताह सीरिया-इराक सीमा के पास ईरान-समर्थित मिलिशिया संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए हवाई हमलों के बाद विद्रोहियों का यह पहला हमला है। इराकी सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमले से महत्वपूर्ण नुकसान नहीं हुआ है और सुरक्षा बलों ने मिसाइलों के लिए इस्तेमाल किए गए लॉन्च पैड को ढूंढ लिया है। 
विज्ञापन


पोप फ्रांसिस करने वाले हैं दौरा
एक महीने में इराक पर हुए इस दूसरे हमले को पोप फ्रांसिस के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। दो दिन बाद पोप फ्रांसिस बगदाद, दक्षिणी इराक और उत्तरी शहर इरबिल के दौरे पर आने वाले हैं। इसी बीच अमेरिका ने अपनी नागरिक उड़ानों को खाड़ी, इराक और ईरान में प्रतिबंधित कर दिया है।

अमेरिका कर चुका हवाई हमले
16 फरवरी को इराक में हुए एक अन्य रॉकेट हमले में अमेरिका के एक नागरिक कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई थी। रॉकेट से उत्तरी इराक में स्थित एक एयरबेस को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में एक अमेरिकी सैनिक भी घायल हुआ था। इसके बाद अमेरिका ने इस हमले का बदला लेते हुए पिछले सप्ताह सीरिया में ईरान समर्थित विद्रोही समूहों पर अमेरिका ने हवाई हमले किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें