फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: सिंगापुर में भारतीयों की तरक्की, 10 में हर चौथा भारतीय ग्रेजुएट; कमाई में 40 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

Sun, 20 Apr 2025 10:36 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

सिंगापुर में भारतीय हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें प्रमुखत: पढ़ाई और मासिक आमदनी में भारतीयों की स्थिति बेहतर हुई है। वहीं सिंगापुर में भारतीयों की स्थिति की बात करें तो, 2024 के आंकड़ों के अनुसार- सिंगापुर की कुल आबादी करीब 60 लाख है। इनमें से 7.6 प्रतिशत भारतीय, 15.1 प्रतिशत मलय और 75.6 प्रतिशत चीनी समुदाय से हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर के साथ सिंगापुर के मंत्री के शणमुगम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में रहने वाली भारतीय समुदाय की तरक्की साफ नजर आ रही है। शिक्षा और आमदनी जैसे क्षेत्रों में पिछले कुछ सालों में काफी सुधार हुआ है। यह जानकारी सिंगापुर के गृह और कानून मंत्री के. शणमुगम ने दी। सिंगापुर की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2000 में 25 साल और उससे ऊपर की उम्र वाले भारतीयों में केवल 16.5 प्रतिशत लोग ही ग्रेजुएट थे। लेकिन साल 2020 में यह आंकड़ा बढ़कर 41 प्रतिशत हो गया। यानी अब हर 10 भारतीयों में से लगभग 4 लोग ग्रेजुएट हैं। मंत्री शणमुगम ने बताया कि इसमें कुछ योगदान नए प्रवासियों का भी है, लेकिन अधिकतर सुधार स्थानीय भारतीय समुदाय की मेहनत और विकास के कारण हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rahul Gandhi In US: अमेरिका दौरे पर क्यों पहुंचे राहुल गांधी, पिछली यात्रा पर हुए सियासी बवाल की क्या थी वजह?

कम हुए स्कूल छोड़ने वाले
स्कूल छोड़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में भी बड़ी गिरावट आई है। साल 2000 में जहां 38 प्रतिशत भारतीय छात्र सेकेंडरी एजुकेशन पूरा नहीं कर पाते थे, वहीं 2020 में यह संख्या घटकर 18 प्रतिशत रह गई है। हालांकि मंत्री ने कहा कि इसमें और सुधार की जरूरत है। उनका कहना था, "हम बेहतर कर सकते हैं क्योंकि हर पांच में से एक छात्र का स्कूल छोड़ना भी ज्यादा है, लेकिन पहले तो यह चार में से एक था।"
विज्ञापन


भारतीयों की आमदनी में भी बड़ी बढ़ोतरी
भारतीय परिवारों की औसत मासिक आमदनी में 2010 से 2020 के बीच 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि, 2010 में मासिक आमदनी 6,000 सिंगापुर डॉलर थी और 2020 में यह बढ़कर 8,500 सिंगापुर डॉलर हो गई। 2024 में भी आमदनी में सुधार देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल मासिक आमदनी में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - JD Vance India Visit: 'पैतृक गांव के लिए भी समय निकालें', उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस से ग्रामीणों की अपील

सिंदा का विशेष योगदान
सिंगापुर इंडियन डेवलपमेंट एसोसिएशन (एसआईएनडीए) भारतीय समुदाय की शिक्षा और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभा रही है। 2024 में सिंदा ने लगभग 31,500 लोगों की मदद की। इसमें 578 सहयोगी संस्थाएं और 400 से ज्यादा स्वयंसेवक शामिल थे। इस दौरान सिंदा को 1.7 मिलियन सिंगापुर डॉलर का डोनेशन भी मिला। सिंदा के सीईओ अनबरासु राजेन्द्रन ने कहा कि यह सब समाज और साझेदारों के सहयोग से ही संभव हो सका है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें