फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दैत्यकारी’ तूफान फ्लोरेंस कैरोलिना तट पर पहुंचा, लोगों ने घर छोड़े

Wed, 12 Sep 2018 01:18 PM IST
भाषा
विज्ञापन
फ्लोरेंस तूफान
विज्ञापन
अमेरिका में दैत्यकारी तूफान फ्लोरेंस कैरोलिना तट पर पहुंच गया है जिससे 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और मूसलाधार बारिश हो रही है जो आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। एहतियाती तौर पर तटीय इलाके के पास रहने वाले लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्वी तट पर 54 लाख से ज्यादा लोगों के घर हैं। इनमें से कुछ चेतावानियों के बावजूद वहीं रह रहे हैं जबकि कई अन्य लोग कोई भी खतरा मोल नहीं ले रहे हैं।

नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर हर किसी को घर छोड़कर जाने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह की लहरें उठ रही हैं और हवाएं चल रही है तो यह तूफान ऐसा हो सकता है जो आपने पहले कभी ना देखा हो। अगर आप पहले भी तूफान से पीड़ित रहे हों तो यह उससे भी अलग हो सकता है।’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ और साउथ कैरोलिना और वर्जीनिया के लिए आपातकाल घोषित किया जिससे संघीय सहायता का रास्ता खुल गया है। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार फ्लोरेंस के लिए ‘पूरी तरह तैयार’ है।
विज्ञापन


तीनों राज्यों में तट पर रहने वाले लोगों को स्थान खाली करने के आदेश दिए गए हैं। फ्लोरेंस अटलांटिक में तूफान के तीनों रूपों में से सबसे खतरनाक है। 
विज्ञापन


(इनपुट: भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें