फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maldives: भारत की लताड़ के बाद चीन के आगे झुके मुइज्जू, चीनी पर्यटकों को मालदीव भेजने का किया अनुरोध

Wed, 10 Jan 2024 01:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

मुइज्जू ने चीन से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक पर्यटकों को वे मालदीव भेजें, जिससे उनकी माली हालत पर संकट न आए। मुइज्जू ने चीन के साथ मालदीव में एकीकृत पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किया है।
विज्ञापन
Mohamed Muizzu - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पर्यटन पर टिकी मालदीव की अर्थव्यवस्था पर्यटकों की गिरावट से जूझ रही है। इसलिए मुइज्जू ने अपने मित्र राष्ट्र चीन से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक पर्यटकों को वे मालदीव भेजें, जिससे उनकी माली हालत पर संकट न आए। बता दें, मालदीव के राष्ट्रपति इन दिनों चीन के दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान दोनों देशों ने मालदीव में एकीकृत पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए हैं।

बीआरआई परियोजना की तारीफ

विज्ञापन

चीन के फुजियान प्रांत में मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव बिजनेस फोरम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चीन को अपना निकटतम सहयोगी बताया। उन्होंने चीन के बेल्ट एंड इनिशिएटिव (बीआरआई) परियोजनाओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कि चीन हमारा करीबी सहयोगी है। हम दोनों विकास में भागीदार हैं। चीन की इसी परियोजना के कारण मालदीव में बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है। उन्होंने आग्रह किया कि चीन से अधिक संख्या में पर्यटक मालदीव पहुंचे।

मालदीव आर्थिक सुधार और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
फोरम को संंबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि कोविड से पहले दोनों देशों के व्यापार में तेजी थी। हम चीन से अनुरोध करते हैं कि वह दोबारा से इस स्थिति में आने का प्रयास तेज करे। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार मालदीव में आर्थिक सुधार और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुक्त व्यापार समझौते पर भी बात की। मुइज्जू ने कहा कि एफटीए दोनों देशों के बीच घनिष्ठ वाणिज्यिक संबंधों का प्रतीक है। इसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है। उन्होंने मालदीव की 11 परियोजनाओं के लिए चीनी कंपनियों से निवेश की मांग की। 

क्या है इस दौरे का उद्देश्य

विज्ञापन

चीनी विदेश मंत्रालय के एक अन्य प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि राष्ट्रपति मुइज्जू के पदभार संभालने के बाद यह किसी विदेशी देश की पहली राजकीय यात्रा होगी। राष्ट्रपति शी राष्ट्रपति मुइज्जू के लिए एक स्वागत समारोह और स्वागत भोज की मेजबानी करेंगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि दोनों राष्ट्राध्यक्ष बातचीत करेंगे और सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने विदेश मंत्रालय की नियमित ब्रीफिंग में बताया कि प्रधानमंत्री ली कियांग और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के अध्यक्ष झाओ लेजी राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें