ब्राजील में शनिवार को एक मॉडल की कैटवॉक करते समय मौत हो गई है। मॉडल ने साओ पॉलो फैशन वीक (एसपीएफडब्लू) में हिस्सा लिया था, जिसका शनिवार को आखिरी दिन था। वह कैटवॉक करते हुए अचानक नीचे गिर गया। इस बात की जानकारी कार्यक्रम के आयोजकों ने दी थी।
संगठन ने मौत की वजह बताए बिना बयान में कहा, "एसपीएफडब्लू को मॉडल टेल्स सोअर्स की मौत की खबर पता चली है, जो ओकसा शो के दौरान अचानक बीमार पड़ गए।"
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 26 वर्षीय मॉडल जब कैटवॉक करते समय मुड़े तभी नीचे गिर गए। वहां मौजूद लोग भी ये देखकर घबरा गए। वहां मौजूद चिकित्सकों को मॉडल को देखने के लिए भेजा गया। मामले पर एसपीएफडब्लू का कहना है कि वह मॉडल को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लेबल ऑक्सो ने मॉडल के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। वहीं मॉडल की पूरी टीम उसकी मौत से सकते में है।