फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल नरवणे और श्रृंगला ने म्यांमार में की आंग सान सू की से मुलाकात, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 05 Oct 2020 11:02 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेप्यीडा
विज्ञापन
भारत के सेना प्रमुख नरवणे और विदेश सचिव श्रृंगला ने की आंग सान सू की से मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत के सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की से मुलाकात की और सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा एवं स्थिरता के रखरखाव समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा की। जनरल नरवणे और श्रृंगला ने म्यांमार के शीर्ष जनरल मिन आंग से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय महत्व वाले मुद्दों पर वार्ता की।

विज्ञापन


जनरल नरवणे और श्रृंगला रविवार को दो दिन की म्यांमार यात्रा पर पहुंचे, इस यात्रा का उद्देश्य रक्षा और सुरक्षा समेत अनेक क्षेत्रों में संबंधों का और विस्तार करना है। भारतीय दूतावास ने कहा कि भारतीय सेना प्रमुख और विदेश सचिव ने सोमवार को सू की के साथ मुलाकात की और महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक दोनों देशों ने अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने पर चर्चा की और उस प्रतिबद्धता को दोहराया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों को एक-दूसरे के खिलाफ अनैतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति  कभी नहीं देंगे।
विज्ञापन


जनरल नरवणे और श्रृंगला का दौरा ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब भारतीय सेना का पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना के साथ सीमा पर गतिरोध जारी है तथा कोरोना वायरस महामारी के बीच विदेश यात्राओं पर पाबंदी भी लगी हुई है।

बता दें कि म्यांमार, भारत के रणनीतिक पड़ोसी देशों में से एक है जो उग्रवाद प्रभावित नगालैंड और मणिपुर समेत उत्तर पूर्व के कई राज्यों के साथ 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें